फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जमीन देख लौट रहे शख्स पर ताबड़तोड़ चली गोलियां, बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Tue, 30 Dec 2025 11:22 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना मोकामा

सार

Bihar : अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज होने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि अपराधियों ने दो लोगों पर गोलियां बरसाने लगे, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत सकसोहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक व्यक्ति को गोलियों से भून दिया। वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित अपने रिश्तेदार को बिक्री की जमीन दिखाकर लौट रहा था। बाइक सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां पीड़ित के सिर और गर्दन में लगी हैं। गंभीर हालत में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Bhumi : बिहार में किसकी जमीन खोद रहे विजय सिन्हा? वह चार काम, जिसमें काली कमाई के नाम पर मचा हंगामा

जमीन दिखाने के दौरान घात लगाकर हमला
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सकसोहरा निवासी कुशेसर यादव उर्फ गोरेलाल (40) अपने जीजा (अथमलगोला निवासी राजबल्लभ यादव) को कैमा रोड स्थित एक बिक्री की जमीन दिखाने ले गए थे। परिजनों ने बताया कि जीजा जमीन खरीदने के इच्छुक थे और उसे जमीन दिखाने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। तभी अचानक एक बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस हमले में गोरेलाल को दो गोलियां लगीं, जबकि उनके जीजा बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: 'साहेब! हम जिंदा हैं', फौजी की जमीन हड़पने के लिए भू माफियाओं ने चली चाल, बनवाया फेक डेथ सर्टिफिकेट
विज्ञापन


पुलिस में घायल को पहुंचाया अस्पताल 
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सकसोहरा थाना के पीटीसी वीरेंद्र पासवान ने बताया कि एक महिला को रोते हुए देखकर घटना की भनक लगी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायल को टेंपो से लाया जा रहा था, लेकिन स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अपनी गाड़ी में बिठाकर उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं अस्पताल के डॉक्टर रेहान ने बताया कि घायल की स्थिति अत्यंत नाजुक है। एक गोली सिर में और दूसरी गर्दन में धंसी है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Weather News : बिहार में कोल्ड टॉर्चर, पटना में 9 दिनों से नहीं दिखे भास्कर; उड़ानों और ट्रेनों पर भी ब्रेक

जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। अभी तक हमले के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद या आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें