फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में जनगणना 2027 की तारीखों का हुआ एलान, जानिए कब से होगी इसकी शुरुआत

Sat, 07 Feb 2026 11:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में जनगणना 2027 की तारीखों का एलान कर दिया गया है।   राज्य में दो चरणों में जनगणना कराई जाएगी जो कुल 45 दिनों तक चलेगी।
विज्ञापन
Census - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में जनगणना 2027 की तारीखों का एलान कर दिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य में दो चरणों में जनगणना कराई जाएगी जो कुल 45 दिनों तक चलेगी। इस संबंध में उन्होंने आगे बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जनगणना कोषांग के द्वारा बिहार में जनगणना का काम पूरा किया जाना है। पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और गणना की जाएगी, जो अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच कराई जाएगी। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को दी चेतावनी, कहा- साजिश के खिलाफ हमलोग चुप नहीं बैठेंगे, आंदोलन करेंगे
विज्ञापन


जनगणना का पहला चरण अप्रैल 2026 में शुरू होगा, जबकि दूसरा चरण मई में होना है। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि जनगणना का पहला चरण 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक होगा। इसके बाद 2 मई से 31 मई 2026 तक घर-घर सर्वेक्षण और मकान सूचीकरण का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार में अधिसूचित 265 शहरी और 534 ग्रामीण प्रशासनिक इकाइयों में जनगणना कराई जाएगी। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: लोकसभा अध्यक्ष बोले- सशक्त विधायक की मजबूत लोकतंत्र का आधार होते हैं, इसकी गरिमा की रक्षा करें



                                       

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें