फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में अयोध्या से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस 20 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, 25 घायल

Fri, 21 Nov 2025 10:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ मोकामा

सार

Patna Road Accident News: सभी लोग अयोध्या से लौटकर सिमरिया धाम जा रहे थे। फोरलेन पर हादसा हो गया। इसमें एक 25 यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे की बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बाढ़ इलाके में मोकामा फोरलेन पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अयोध्या से सिमरिया धाम लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मोकामा ट्रॉमा सेंटर और रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

बताया गया कि सभी यात्री मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और अयोध्या दर्शन के बाद सिमरिया धाम जाने के लिए निकले थे। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। बरहपुर बाइपास के पास पहुंचते ही बस चालक को अचानक झपकी आ गई, जिसके बाद वाहन नियंत्रण खो बैठा और खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत राहत-कार्य में जुट गए और मोकामा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा और बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें