फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार के एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को किस चीज की ट्रेनिंग देगी भाजपा? 10 अगस्त तक चलेंगी बैठकें

Sun, 02 Aug 2026 06:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BJP Party: भारतीय जनता पार्टी की बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर संचालित डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। आलाकमान की ओर से इसे और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
सीएम सम्राट चौधरी के साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी व अन्य भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को बेहतर करने के लिए अब ट्रेनिंग दे रही है।अब तक लगभग 60 हजार कार्यकर्ता डिजिटल प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, जबकि प्रदेश भाजपा ने एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दो से चार अगस्त के बीच बिहार के सभी 13 संगठनात्मक क्षेत्रों की अलग-अलग वर्चुअल बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद पांच से दस अगस्त के बीच प्रदेश के 52 जिलों की वर्चुअल बैठकें संपन्न होंगी। इन बैठकों में मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, सभी 7 मोर्चों के मंडल पदाधिकारी एवं  जिला एवं प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।

विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण प्रभारी मृत्युंजय झा ने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विचार, कार्यपद्धति तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों की सम्यक जानकारी देकर उन्हें समाज के बीच प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जा रहा है।

ट्रेनिंग के बाद ऑनलाइन डिजिटल प्रमाण भी दिया जाएगा
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण मॉड्यूल में भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास, केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियां, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं विचार, नमो ऐप का उपयोग तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर वीडियो आधारित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। सभी प्रतिभागी वीडियो देखने के उपरांत ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में भाग लेते हैं तथा सफल होने पर उन्हें डिजिटल प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) भी प्रदान किया जाता है। मृत्युंजय झा ने कहा कि इस प्रकार की आधुनिक, व्यवस्थित एवं तकनीक-आधारित प्रशिक्षण व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी की विशिष्ट संगठनात्मक पहचान है। इससे कार्यकर्ताओं का वैचारिक विकास होने के साथ-साथ उनकी संगठनात्मक दक्षता भी बढ़ती है और वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में सक्षम बनते हैं।
विज्ञापन


जिला स्तर पर वर्चुअल बैठकें आयोजित करने का निर्देश
बैठक में सभी मोर्चों के प्रशिक्षण को लेकर मृत्युंजय झा ने कहा कि प्रत्येक मोर्चा अपने क्षेत्रीय एवं जिला स्तर पर वर्चुअल बैठकें आयोजित करे। बिहार के 1420 मंडलों में कार्यरत मोर्चा पदाधिकारियों को इस डिजिटल प्रशिक्षण अभियान से जोड़कर उनका प्रशिक्षण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता से ही अभियान अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा। बैठक में यह तय हुआ कि विभिन्न स्तरों पर लगातार वर्चुअल बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचाया जा सके और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा, कार्यसंस्कृति एवं जनसेवा के संकल्प के साथ समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें