फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पुलिस का बयान अब एक ही अधिकारी देंगे; किरकिरी बढ़ी तो बिहार के डीजीपी ने जारी किया आदेश

Wed, 23 Jul 2025 11:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : गोपाल खेमका हत्याकांड में घंटों पटना एसएसपी का मोबाइल ऑफ रहा था। फिर चंदन मिश्रा हत्याकांड में सीएम ने एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की क्लास ली तो उन्होंने आकर मीडिया को हिदायत दे दी। अब डीजीपी ने बीच का रास्ता निकाला है।
विज्ञापन
डीजीपी विनय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में आपराधिक वारदातों से मुख्यमंत्री सचिवालय तक हिला हुआ था, लेकिन मीडिया को दी गई 'हिदायत' पर अब बात इतनी बढ़ गई कि बिहार के डीजीपी को लिखित आदेश जारी करना पड़ा। डीजीपी विनय कुमार ने स्पष्ट आदेश जारी किया है कि अब पुलिस की ओर से एक ही अधिकारी देंगे- एडीजी मुख्यालय, यानी आईपीएस कुंदन कृष्णन। 
विज्ञापन


हालांकि उक्त खबरें चलने के कुछ घंटे बाद बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर एक और चिट्ठी जारी की गई। इसमें कहा गया कि 22 जुलाई को प्रेस वार्ता के संबंध में एक आदेश जारी किया गया था, जिसका कुछ मीडिया चैनलों एवं सोशल मीडिया में सही ढंग से व्याख्यापित नहीं किया जा रहा है। यहां स्पष्ट किया जाता है कि उक्त पत्र के माध्यम से यह आदेश जारी किया गया है कि बिहार पुलिस मुख्यालय के लिए अधिकृत पुलिस प्रवक्ता महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेस नोट को पुलिस महानिदेशक, बिहार के अनुमोदन के बाद मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करेंगे एवं पढ़कर सुनाएंगे। किसी विशेष प्रभाग से संबंधित कोई भी जानकारी प्रभागीय प्रमुख पुलिस महानिदेशक, बिहार के अनुमोदन के उपरांत प्रेस के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। जिलों में भी पूर्व की भांति वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक या उनके द्वारा अधिकृत पुलिस पदाधिकारी प्रेस को जानकारी देंगे। उपरोक्त आदेश के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया है कि अनाधिकृत पुलिस पदाधिकारी मीडिया को बाइट नहीं देंगे।

पटना में मीडिया से तनातनी के बाद फैसला
गोपाल खेमका हत्याकांड में पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा का मोबाइल सुबह तक ऑफ रहने की जानकारी 'अमर उजाला' ने दी थी। फिर अस्पताल में इलाजरत कुख्यात चंदन मिश्रा की हत्या के बाद भी मीडिया लगातार पुलिस की पोल खोलता रहा। इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एसएसपी को सख्त हिदायत देने के लिए बुलाया। एसएसपी हिदायत सुनकर निकले तो दीपक हत्याकांड पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मीडिया को ही सीधे शब्दों में हिदायत दी कि हद में रहें। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा था कि वह हिदायत भी दे रहे हैं और अपील भी कर रहे हैं कि अपने से बातें न लाएं, पुलिस की ओर से दी गई जानकारी को आमजन में सार्वजनिक करें।
विज्ञापन


विज्ञापन


पढ़ें:  कांवड़ियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 40 लोग घायल; घटनास्थल मची अफरातफरी

पटना एसएसपी को खूब खरी-खोटी सुनाई
मीडिया को हिदायत देने की बात आई तो मीडियाकर्मियों ने सोशल मीडिया पर पटना एसएसपी को खूब खरी-खोटी सुनाई। बताया गया कि गोपाल खेमका की हत्या के बाद उनका मोबाइल कैसे बंद रहा था या अस्पताल में घुसकर हत्या करने वालों की गिरफ्तारी की खबर पश्चिम बंगाल से एक दिन पहले आ गई और पटना एसएसपी ने 30 घंटे बाद बताया... आदि। मामला गरमाता गया और मंगलवार को मुख्य सचिव ने भी इस बारे में मुख्यालय स्तर पर बात की। इसके बाद बिहार के डीजीपी का आदेश कल की तारीख से जारी होकर आज मीडिया तक आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें