फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 22 Dec 2024 06:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Kaimur News: दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मामले की जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह घटना रविवार को महाराणा प्रताप होटल के पास नेशनल हाईवे-19 पर दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास हुई। बाइक सवार दोनों सगे भाइयों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के अमांव गांव निवासी प्रेम सेठ के बेटे शंकर और उपेंद्र के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 30 से 32 साल के बीच बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
हादसे की जानकारी मिलते ही दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। दोनों भाई मोहनिया की ओर जा रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई। दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
प्राथमिकी दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी
घटना के बारे में यातायात प्रभारी विष्णु देव ने जानकारी दी कि दुर्गावती थाना अंतर्गत महाराणा प्रताप होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की जान गई। इस मामले में पुलिस को आवेदन मिला है और प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें