फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में बेली रोड पर ई रिक्शा ने मारी टक्कर, गिरे तो बाइक से टकराए; बुजुर्ग की हालत गंभीर

Tue, 11 Nov 2025 10:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna: बताया जा रहा है कि सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े, इसी दौरान पीछे से आ रही एक बुलेट बाइक उनसे टकरा गई।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के बेली रोड पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े, इसी दौरान पीछे से आ रही एक बुलेट बाइक उनसे टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।वहीं, बुलेट सवार युवक हादसे में घायल होने के बावजूद मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें