फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'सामूहिक प्रयास से ही संभव है पर्यावरण संरक्षण-स्वस्थ समाज का निर्माण', सेमिनार में जानकारों ने ऐसा कहा

Fri, 12 Dec 2025 10:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: राज्य स्वास्थ्य समिति और परिवार कल्याण संस्थान की निदेशक डॉ. पूनम रमण ने कहा कि बदलाव सरकारें नहीं, समाज मिलकर लाता है। सामुदायिक भागीदारी ही पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में स्थायी परिवर्तन ला सकती है।
विज्ञापन
पटना में सेमिनार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में शुक्रवार को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, शास्त्री नगर में “पर्यावरण कल्याण एवं उत्तम स्वास्थ्य” विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस दौरान विमला फाउंडेशन ने लेमन एंटरटेनमेंट और अर्बन औरा के साथ मिलकर भविष्य में सामाजिक सरोकारों को बड़े अभियान के रूप में आगे बढ़ाने की अपनी योजना बताई। फाउंडेशन के सचिव आशुतोष कुमार ने कहा कि आधुनिक समाज में पर्यावरण और स्वास्थ्य एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं, इसलिए सामूहिक प्रयास ही सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का काम जारी रखेगी।

 

सेमिनार में पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण को जन-अभियान के रूप में चलाने की जरूरत है। उन्होंने प्लास्टिक उपयोग पर रोक, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और हरित परिवेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वहीं भाजपा नेता व मेयर प्रतिनिधि शिशिर कुमार ने कहा कि दूषित पर्यावरण सीधे हमारी प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, इसलिए स्वस्थ समाज के लिए पर्यावरण संरक्षण अनिवार्य है। 

 

कार्यक्रम में लेखक व पत्रकार मुरली श्रीवास्तव ने भी संबोधित करते हुए पर्यावरण सुरक्षा को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताया। समाजसेवी व भाजपा नेता राजीव रंजन ने विमला फाउंडेशन के अभियान को सराहते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में जागरूकता की नई राह खोलते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष आनंद ने किया। संस्था के वरिष्ठ सहयोगी चंदन चौरसिया, अविनाश पांडेय और फाउंडेशन की अध्यक्षा नेता कुमारी भी उपस्थित रहीं। बड़ी संख्या में छात्र, स्वास्थ्यकर्मी, स्वयंसेवक और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें