फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 सीटों पर होगी वोटिंग; जानें पूरा शेड्यूल

Tue, 22 Sep 2026 11:19 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव का ऐलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार संबंधित सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इससे पहले नई व्यवस्था के लिए चुनाव कराया जाएगा। जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें पटना स्नातक से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से बंसीधर ब्रजवासी, कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव, पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक से डॉ. मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक से संजय कुमार सिंह और सारण शिक्षक से अफाक अहमद शामिल हैं।

विज्ञापन

 

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक पर्चा दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव के जरिए विधान परिषद में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले नए सदस्यों का चयन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें