फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में तकरार, राजद प्रदेश अध्यक्ष के बयान से आया भूचाल; भाजपा ने भी कसा तंज

Sat, 29 Nov 2025 01:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार विधान सभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में अब तकरार खुलकर सामने आ गई है। राजद प्रदेश अध्यक्ष ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद महागठबंधन में  भूचाल आ गया है। अब इसपर भाजपा भी चुटकी ले रही है।
विज्ञापन
राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच चुनाव में हुई हार को लेकर अंदरूनी खींचतान जारी है। इस बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष का एक विवादास्पद बयान सामने आया है, जिसने गठबंधन में तनाव को और अधिक बढ़ा दिया है। राजद प्रदेश अध्यक्ष ने खुले तौर पर यह दावा किया है कि बिहार विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को जो भी वोट मिले हैं, वह पूरी तरह से राजद के आधार वोट और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रयास का नतीजा है। वहीं कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए कहा कि अगर हमारी ताकत नहीं होती तो राजद मुझसे गठबंधन क्यों करता?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें