फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: छह IAS अफसरों का तबादला, सीवान के पूर्व डीएम विवेक रंजन मैत्रेय को मिली नई जिम्मेदारी

Fri, 28 Aug 2026 08:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar IAS Transfer: बिहार में अधिकारियों को इधर से उधर करने का सिलसिला जारी है। सीएम सम्राट चौधरी सरकार ने शुक्रवार को छह IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आइए जानते हैं कौन-कहां गए?
विज्ञापन
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन के अवसर पर सीएम सम्राट चौधरी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह फेरबदल ग्रामीण विकास, पशुपालन, सूचना एवं जनसंपर्क, माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य तथा उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग में हुआ है। इस प्रशासनिक फेरबदल में 2017 बैच के IAS अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को भी नई पोस्टिंग दी गई है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे मैत्रेय को अगले आदेश तक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है।

 

10 दिन के अंदर विवेक मैत्रेय को नई जिम्मेदारी 

विवेक रंजन मैत्रेय इससे पहले सीवान के जिलाधिकारी रह चुके हैं। छात्र प्रदर्शन के दौरान एके-47 से फायरिंग के मामले को लेकर वह चर्चा में आए थे। सरकार ने 18 अगस्त को उन्हें सीवान के डीएम पद से हटाकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा था। अब महज कुछ दिनों बाद उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

 

उज्ज्वल कुमार सिंह को ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक उज्ज्वल कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के संचालन और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों की निगरानी में ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। नई जिम्मेदारी के तहत उनके सामने विभागीय योजनाओं की निगरानी और प्रशासनिक कामकाज को गति देने की चुनौती होगी।

 

श्रीकांत शास्त्री बने पशुपालन विभाग के निदेशक

वहीं श्रीकांत शास्त्री को पशुपालन विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। बिहार में पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आय से सीधे जुड़ा क्षेत्र है। विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में निदेशक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें