फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार सख्त, एक्शन प्लान तैयार; आयोगों को मिले कड़े निर्देश

Tue, 26 May 2026 10:44 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए नियुक्ति आयोगों के साथ समीक्षा बैठक की। अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने आयोगों को तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और त्रुटिरहित बनाने को लेकर सरकार ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर की अध्यक्षता में रविवार को विभिन्न नियुक्ति एवं चयन आयोगों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक में कई विभागों के अध्यक्ष और सचिव शामिल हुए
पुराना सचिवालय स्थित सामान्य प्रशासन विभाग में हुई इस बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग और बिहार कर्मचारी चयन आयोग सहित अन्य आयोगों के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य सचिव शामिल हुए।

विज्ञापन


आयोगों से सुझाव लिए गए
बैठक में राज्य में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और तकनीक-सक्षम बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। परीक्षा प्रक्रिया में होने वाली संभावित त्रुटियों को रोकने और अभ्यर्थियों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आयोगों से सुझाव भी लिए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News : रोहिणी ने पीएम मोदी को फिर बनाया निशाना; कहा- सरकार के 12 साल, गौरवकाल या झूठ का पुलिंदा?

अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और सुचारु परीक्षा प्रणाली मिले
अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने सभी आयोगों को निर्देश दिया कि परीक्षा संचालन में समयबद्धता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक और तकनीकी तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और सुचारु परीक्षा प्रणाली मिल सके। बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन के लिए संस्थागत सुधार और आवश्यक तकनीकी बदलाव किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह भरोसेमंद और व्यवस्थित बनाना है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें