फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार न्यूज: बाढ़ पीड़ितों के लिए सहकारिता मंत्री ने दिया एक माह का वेतन, संस्थाओं ने भी दिए 3 करोड़

Tue, 22 Sep 2026 08:05 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने अपने एक माह के वेतन की पूरी राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में उन्होंने वेतन की राशि का चेक सौंपा। इस मौके पर बिहार राज्य भंडार निगम ने 2 करोड़ रुपये और बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक दिया।
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहकारिता मंत्री ने दिया एक माह का वेतन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कई जिलों में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने अपने एक माह के वेतन की पूरी राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अपने एक माह के वेतन की राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री राहत कोष में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हाल के दिनों में अन्य जनप्रतिनिधियों और संस्थाओं की ओर से भी योगदान दिया गया है।

भंडार निगम ने दिए 2 करोड़, सहकारी बैंक ने 1 करोड़

इस अवसर पर बिहार राज्य भंडार निगम की ओर से 2 करोड़ रुपये और बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना की ओर से 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया गया। इस तरह सहकारिता क्षेत्र की संस्थाओं की ओर से कुल 3 करोड़ रुपये का सहयोग मिला। मंत्री के एक माह के वेतन को मिलाकर राहत कोष में सहकारिता क्षेत्र की ओर से दी गई कुल राशि 3 करोड़ रुपये से अधिक हो गई।

मंत्री बोले- आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना जिम्मेदारी

सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार के कई जिलों में बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई यह राशि बाढ़ प्रभावित और जरूरतमंद लोगों तक राहत व सहायता पहुंचाने में उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र हमेशा सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशील रहा है। संकट की इस घड़ी में सहकारिता विभाग और इससे जुड़ी संस्थाओं की ओर से किया गया सहयोग मानवीय संवेदना और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

राहत और सहायता कार्यों में इस्तेमाल होगी राशि

मुख्यमंत्री राहत कोष में प्राप्त राशि का इस्तेमाल बाढ़ और आपदा से प्रभावित लोगों तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता और राहत कार्यों के लिए किया जाएगा। बिहार सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत राशि और अन्य सहायता भी जारी की जा रही है।

ये अधिकारी और पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष रमेश चन्द्र चौबे, निदेशक विनय कुमार और जितेन्द्र कुमार, प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार पासवान, बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें