फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood News: पटना में गंगा नदी उफनाई, इन इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; लोगों का हाल बेहाल

Mon, 04 Aug 2025 02:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी

सार

Patna News: पटना में गंगा,पुनपुन और सोन नदी उफान पर है। इस कारण पटना के कई इलाकों में पानी घुस गया है। कई गांव का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। सड़कें डूब गई है। कई जगह लोग नाव से चलने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
नाव से चलने पर मजबूर हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। बारिश के कारण नदिया में उफान है। इसके कारण पटना में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पटना के मनेर, दानापुर, दीघा फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा सहित कई जगहों पर सड़क के डूबने के कारण दियारा व निचले इलाकों का आना जाना बन्द व शहरी क्षेत्र से संपर्क टूट चुका है। मनेर स्थित गंगा और सोन नदी के जलस्तर में उफान होने के कारण मनेर के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है।

विज्ञापन


बाढ़ के पानी में घुसकर आने जाने को विवश हैं
गंगा का पानी दियारा के निचले इलाके के किता चौहत्तर पूर्वी व मध्य पंचायत स्थित छिहत्तर, महावीर टोला, इस्लाम गंज गांव और नगर परिषद के अदल चक को जोड़ने वाली सड़क बाढ़ के पानी से डूब गया है। सड़क के डूबने के कारण तीनो गांव का मनेर मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। गांव की महिलाएं और पुरुष सहित बच्चे बूढ़े जरूरत के लिए जान को जोखिम में डालकर बाढ़ के पानी में घुसकर आने जाने को विवश हैं। हालांकि, हाथी टोला, धजवा टोला, दुधेला सहित आसपास के निचले इलाके स्थित सोन सोता नदी में बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है। इससे हल्दी छपरा संगम के किनारे निचले इलाके के कई घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। इसे लोग सुरक्षित स्थान तलाश कर ली है।
 

विज्ञापन

बाढ़ का पानी में चलने पर मजबूर हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
मनेर पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी
इधर, पश्चिमी दियारा के करीब पांच से छह गांवों को जोड़ने वाली नगर परिषद के तिवारी टोला-हुलासी टोला मार्ग स्थित पुल और सड़क बाढ़ के पानी से डूब गया है। इसे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा कठिनाई मनेर पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है। लगातार नदियों के जलस्तर में वृद्धि से कई अन्य गांव में बाढ़ का पानी घुसना शुरू हो चुकी है। लोगों के बीच बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, छिहत्तर व महावीर टोला गांव के लोगों ने स्थानीय स्तर पर छोटी नाव का सहारा लिया है। इधर, निचले इलाके के पंचायत प्रतिनिधियों ने मनेर बीडीओ व सीओ को सूचना दी है। लेकिन, स्थानीय अधिकारियों ने दियारे का अबतक निरीक्षण नही किया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें