राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में लाल बालू के अवैध कारोबारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में खनन विभाग की टीम पर हुए हमला करने के मामले में पुलिस ने 31 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जबकि कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है।
इस खबर को भी पढ़ें-Bihar: पटना में भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत, गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभी, ट्रक ने मारी टक्कर
इस संबंध में पटना पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपियों की पहचान करते हुए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि लाल बालू के अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पटना पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पटना में इंजीनियर के घर से मिले लाखों के कैश-जेवर, EOU के आते ही 12.50 लाख के नोट टॉयलेट में बहाया
दरअसल कुछ दिन पहले खनन विभाग की टीम जब कार्रवाई करने पहुंची थी, तब अवैध कारोबारियों ने उस पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद पूरे प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया। हमले के बाद से इलाके में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक़ नामजद आरोपियों में कई कुख्यात खनन माफिया शामिल हैं, जो लंबे समय से इस धंधे में सक्रिय थे। उन पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब पुलिस का रुख और सख्त हो गया है। एसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों को साफ संदेश चला गया है कि अब कानून से बचना आसान नहीं होगा। आने वाले दिनों में अभी और गिरफ्तारियां होंगी तथा लाल बालू के अवैध कारोबार को पूरी तरह खत्म करने का अभियान जारी रहेगा।