फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: परिवहन विभाग के अधिकारी के दो ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी, आय से 148 फीसदी अधिक राशि की संपत्ति बनाई

Wed, 30 Sep 2026 10:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में एक और भ्रष्ट अफसर पर कार्रवाई हुई है। अब परिवहन विभाग के अधिकारी अमित कुमार गुप्ता के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
ईओयू की छापेमारी के दौरान आवास के बाहर खड़े पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बुधवार को परिवहन विभाग के एक अधिकारी के पटना और भोजपुर स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई विशेष निगरानी न्यायालय, पटना से तलाशी वारंट मिलने के बाद की जा रही है। ईओयू के अनुसार, अमित कुमार गुप्ता मोहनिया चेक पोस्ट पर प्रवर्तन अवर निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। वह भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित अवधपुरी, चांदवा मोड़ के पास के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई थाना में 29 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (2) सहपठित धारा 13 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ज्ञात आय से 148.10 फीसदी अधिक संपत्ति का दावा
ईओयू के अनुसार, जांच के दौरान अमित कुमार गुप्ता की ज्ञात आय के वैध स्रोतों से करीब एक करोड़ 49 लाख 58 हजार 500 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं। यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से करीब 148.10 फीसदी अधिक बताई गई है। इसी आधार पर विशेष निगरानी न्यायालय, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया।

बिहार: IGIMS में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के बाद प्रबंधन ने क्या कदम उठाया, कहां-कहां होगी सीधी निगरानी?

पटना और भोजपुर में दो ठिकानों पर कार्रवाई
बुधवार सुबह ईओयू की अलग-अलग टीमों ने अमित कुमार गुप्ता के दो ठिकानों पर तलाशी शुरू की। पहला ठिकाना भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवधपुरी, चांदवा मोड़ के पास स्थित उनका निजी आवास है। दूसरा ठिकाना पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र स्थित साईं वरदान सिटी के ब्लॉक-सी का फ्लैट नंबर 609 है। दोनों स्थानों पर पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीम कार्रवाई कर रही है। ईओयू ने बताया कि तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें