फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : न बिल जमा होगा न रिचार्ज होगा; बिजली के काम कब तक अटकेंगे? ऊर्जा मंत्री की बैठक के फैसले भी देखें

Fri, 05 Jun 2026 08:28 PM IST
हिमांशु सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में नेटवर्क मेंटेनेंस कार्य के कारण 6 जून शाम 5 बजे से 7 जून सुबह 5 बजे तक बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज, नया कनेक्शन और अन्य ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
विज्ञापन
बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। नेटवर्क मेंटेनेंस कार्य के कारण 6 जून की शाम पांच बजे से सात जून की सुबह पांच बजे तक बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इस दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज, नया कनेक्शन, लोड या नाम परिवर्तन तथा बिल सुधार जैसी सेवाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन


बिल भुगतान और मीटर रिचार्ज निर्धारित समय से पहले कर लें
नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज निर्धारित समय से पहले कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मेंटनेंस कार्य उपभोक्ताओं से भविष्य में मिलेंगी सुविधाएं
कंपनियों के अनुसार नेटवर्क अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस का यह कार्य उपभोक्ताओं को भविष्य में अधिक सुरक्षित, तेज और आधुनिक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। हालांकि, इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद भी व्यक्त किया है। 
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक ली
इधर, ऑनलाइन सेवाएं बंद होने की सूचना के बीच बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने शुक्रवार को बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड और उसकी अनुषंगी कंपनियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बिजली वितरण, उत्पादन, संचरण और उपभोक्ता सेवाओं से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, शिकायत निवारण प्रणाली को और प्रभावी बनाने तथा उपभोक्ता सेवाओं के विस्तार को लेकर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के प्रत्येक उपभोक्ता को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जाए।

ये भी पढ़ें-  Bihar News : भूमि-सुधार और राजस्व में दनादन कार्रवाई; कहां के किन अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल?
विज्ञापन


किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी स्वीकार
ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार ने भीषण गर्मी और आगामी मानसून को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार हर नागरिक तक विश्वसनीय बिजली पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को पहले से बेहतर और अधिक सुगम डिजिटल सेवाएं उपलब्ध होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें