फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: पहले चरण में ऐतिहासिक 64.46 फीसदी मतदान, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया क्या-क्या हुआ?

Thu, 06 Nov 2025 11:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Elections : पिछला रिकॉर्ड इस बार टूट गया। इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा 3 फीसदी मतदान बढ़ गया है। निर्वाचन लड़ने के लिए कुल उम्मीदवारों की संख्या-1314 रही जिसमें 1192 पुरुष तथा 122 महिला उम्मीदवार रहे।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के लिए प्रथम चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें मतदान केन्द्रों की कुल संख्या-45341 तथा मतदान केन्द्र स्थलों की कुल संख्या 23554 बनाई गई थी। इस निर्वाचन में 64.46 प्रतिशत निर्वाचकों द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2020 में राज्य का औसत मतदान प्रतिशत 57. 29 तथा लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 में यह 56.28 था। इस बार 64.46 फीसदी मतदान हुआ जो अपने आप में ऐतिहासिक है।   

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election Voting Live: अब तक 64.46 फीसदी मतदान, निर्वाचन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी

प्रथम चरण में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल मतदाताओं की संख्या-37513302 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या-19835325 तथा महिला मतदाताओं की कुल संख्या-17677219 है।
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इस चरण में 758 तृतीय लिंग मतदाताओं ने भी अपने मत का प्रयोग किया। 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या-209177 है। प्रथम चरण विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल मतदान केन्द्रों की संख्या-45341 थी, जिसमें 8608 मतदान केन्द्र शहरी क्षेत्र में तथा-36733 मतदान केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र में थे। इस चरण में 758 तृतीय लिंग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक आयु के 20,977 वरिष्ठ मतदाता ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पिछले आंकड़ों में 1951-52 के लोक सभा चुनाव में 40.35 मतदान हुआ था, जबकि बिहार विधान सभा चुनाव में  42.6 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं 1998 में 64.6 फीसदी मतदान हुआ था जबकि वर्ष 2000 में 62.57  फीसदी मतदान हुआ था।  
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एप से मतदान होगा? निकाय उप-चुनाव में सफल प्रयोग कर चुका है राज्य

मतदान केंद्र और सुरक्षा व्यवस्था
राज्यभर में कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए, जिनमें 8,608 शहरी क्षेत्र और 36,733 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित थे। सभी केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग किया गया।
मतदान के दौरान 385 बैलेट यूनिट, 421 कंट्रोल यूनिट और 847 वीवीपैट्स बदले गए, जबकि मॉक पोल के दौरान 165 बैलेट यूनिट, 159 कंट्रोल यूनिट और 480 वीवीपैट्स बदले गए।
विज्ञापन


 विशेष प्रबंध और निगरानी
निर्वाचन आयोग ने इस बार 320 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। इसके अलावा 926 मतदान केंद्रों का संचालन महिलाकर्मियों ने किया, जबकि 107 केंद्रों पर दिव्यांग कर्मियों की ड्यूटी रही। सभी 45,341 केंद्रों की वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की गई। विभागीय नियंत्रण कक्ष में कुल 141 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें तत्काल सुलझा लिया गया।

जब्ती और कार्रवाई
निर्वाचन आयोग की टीमों ने मतदान से पहले और मतदान दिवस तक भारी मात्रा में अवैध वस्तुओं की जब्ती की। 06 नवंबर 2025 को हुई प्रमुख जब्तियों में 16.6 लाख रुपए नगद, 131.8 लाख रुपए के प्रतिबंधित शराब, 18.6 लाख रुपए के ड्रग्स और नशीले पदार्थ, 8.2 लाख रुपए के कीमती धातु, तथा 20.5 लाख रुपए के अन्य वस्तुएं जब्त किए गए हैं। बताया जाता है कि कुल जब्ती लगभग 196 लाख रुपयों की की गई है। आचार संहिता लागू होने से अब तक की कुल जब्ती ₹11,788.4 लाख रही, जिसमें नकद, शराब, नशीले पदार्थ, कीमती धातु और अन्य सामग्री शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें