मां दुर्गा की पूजा करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।
- फोटो : सोशल मीडिया।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर मैं बिहार की हर महिलाओं से आह्नान करता हूं कि आप माता दुर्गा का स्वरूप हैं। आप दुर्गा बन संहार करो। भष्टाचार और अपराध को खत्म करो। उन्होंने कहा कि मैं बिहार की माताओं-बहनों से प्रार्थना करना चाहता हूं कि आप मां दुर्गा बनकर राज्य से भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई, पलायन और बेरोजगारी का संहार करो। पिछले 20 साल की सरकार को हटाने का अब वक्त आ चुका है। बिहार को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। इसलिए बिहार को थके हुए मुख्यमंत्री नहीं चाहिए।
हम इतना नौकरी देंगे, उतना रोजगार देंगे
तेजस्वी यादव के इस बयान से पहले राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कहा कि 10 लाख नौकरी के वादे पर नीतीश कुमार का निर्लज्जता से क्या कहना था, वह पूरे बिहार को याद है। आज वही अचेत थके हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थरथराते हुए कह रहे हैं कि हम इतना नौकरी देंगे, उतना रोजगार देंगे। दूसरे के पिता (लालू प्रसाद) को अपने अमर्यादित बयान में उटक देने वाले सीएम नीतीश कुमार अब पैसा कहां से लाएंगे? जब तेजस्वी यादव मात्र 17 महीनों में पांच लाख नौकरी दे चुके हैं, तब नीतीश कुमार को नौकरी और रोजगार के मुद्दे की याद आ रही है?
Bihar Election: वित्त रहित शिक्षकों नीतीश सरकार ने दिया दशहरा का तोहफा, डिप्टी सीएम ने दी पूरी जानकारी
कुर्सी से चिपके रहने के लिए कोई भी झूठ बोल रहे हैं
सीएम नीतीश कुमार के किसी भी बात पर विश्वास करना अपने भोलेपन का प्रदर्शन करना है। अपनी राजनीति के अवसान पर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी से चिपके रहने के लिए कोई भी झूठ बोल रहे हैं, उनकी किसी झूठ पर अब विश्वास नहीं करना है। बिहार भर में यह सच्चाई सभी के मनो मस्तिष्क में बस चुका है कि बिहार में नौकरी रोजगार केवल तेजस्वी यादव ही दे सकते हैं। राजद ने दावा किया कि नहीं नौकरी और रोजगार को देश की राजनीति के केंद्र में स्थापित किया है। पर, इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि बिहार में तेजस्वी सरकार बने।