फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'जब दूसरे तथाकथित युवा नेता...', चिराग ने बताए महागठबंधन की हार के कारण, नीतीश को कहा- मेरे मुख्यमंत्री

Sat, 15 Nov 2025 05:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने पहली बार नीतीश कुमार को मेरे मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोला। 
विज्ञापन
चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं कि उन्होंने बिहार चुनाव के दौरान लगातार मेहनत की। उन्होंने लोगों के बीच भरोसे का माहौल बनाया और बिहार को कई योजनाएं समर्पित कीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पूरे अभियान का बेहद मजबूती से नेतृत्व किया। चिराग ने नीतीश कुमार से सेहत पर सवाल उठाने वालों को भी करारा जवाब दिया। कहा कि मेरे मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर की गई निजी टिप्पणियों और अभद्र हमलों के बावजूद वह लगातार यात्रा करते रहे और जनसभाएं संबोधित करते रहे। चिराग ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के तथाकथित युवा नेता घर में आराम कर रहे थे।

चिराग यहीं नहीं रुके। उन्होंने पीएम मोदी पर की गई टिप्पणियों पर भी जवा दिया। कहा कि प्रधानमंत्री पर की गई निजी टिप्पणियां, उनकी मां को लेकर की गई गाली-गलौज, ‘वो वोट के लिए नाचने लगेंगे’ जैसी बातें, और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को बिहार की संस्कारी जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। मैंने कल पीएम मोदी से बात की और उनका धन्यवाद किया। उन्होंने भी हमारी पार्टी के प्रयासों की सराहना की। आज मुझे गृह मंत्री अमित शाह का भी फोन आया, जिन्होंने पूरे चुनाव अभियान में केंद्रीय भूमिका निभाई।

Bihar Election: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति, कहा- मैं अपने परिवार से भी नाता तोड़ रही हूं

चिराग ने राजद और कांग्रेस पर भी यह कहते हुए निशाना साधा कि वह लोग झूठा नैरेटिव बना रहे हैं कि उनकी पार्टी और नीतीश कुमार की जदयू के बीच मतभेद हैं। जबकि ऐसी बातें नहीं थी। एनडीए में सबलोग एकजुट हैं। चुनाव से पहले एनडीए के सीट बंटवारे की व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं गठबंधन के केंद्रीय नेतृत्व का आभारी हूं। एनडीए ने हमारी पार्टी पर भरोसा किया, जबकि बिहार विधानसभा में हमारा कोई विधायक नहीं था। एलजेपी) ने राज्य में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और 19 पर जीत दर्ज की। उन्होंने यह दावा भी किया कि 2020 में लोजपा (रामविलास) की चुनावी हार के लिए कई लोग जिम्मेदार थे। मैंने पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें