फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'SIR में कितने घुसपैठियों का पता चला', इंडिया गठबंधन ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से पूछा सवाल

Tue, 07 Oct 2025 04:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में SIR पर भाजपा ने तर्क दिया था कि इससे घुसपैठियों का नाम वोटर लिस्ट से कट जाएगा। फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन होने के बाद बिहार चुनाव की घोषणा भी हो गई लेकिन अब तक SIR पर सियासत जारी है। इंडिया गठबंधन ने इस मुद्दे पर फिर से एक बड़ा सवाल उठाया है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार चुनाव की घोषणा के बाद सियासी घमासान जारी है। आज यानी मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने कार्यालय में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने कुछ मुद्दों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। राजद के मुख्य प्रवक्ता चितरंजन गगन की ओर से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सीईओ बिहार के साथ बैठक में पिछले कुछ दिनों में हुए बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के साथ राजनीतिक दलों की आज हुई बैठक में राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य सरकार द्वारा पिछले दिनों हुए प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण का मुद्दा उठाते हुए इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन सौंपा। इस पर अविलम्ब कार्रवाई करने की मांग की गई। 

 

चितरंजन गगन ने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंप गए ज्ञापन में कहा गया है कि राजनीतिक दबाव की वजह से कुछ ऐसे पदाधिकारियों का भी स्थानांतरण कर दिया गया है जिनका पदस्थापन मात्र 45 दिन पहले हीं हुआ था और जिनका सीधा संबंध विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया से है।

 

इंडिया गठबंधन के अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से जानना चाहा कि एसआईआर के अंतिम मतदाता सूची में अबतक कितने विदेशी घुसपैठिए का पता चला है और यदि एसआईआर में एक भी विदेशी घुसपैठिया का पता नहीं चला है तो जो नेता अपने भाषण में बार-बार घुसपैठिए की बात करते हैं तो उनके और उनके दल के खिलाफ चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। साथ हीं किसी के खिलाफ व्यक्तिगत आक्षेप और अमर्यादित टिप्पणियों पर भी सख्ती बरतने की मांग की।

 

       

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें