पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कांग्रेस पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पत्र में लिखा कि 'मैं अब भविष्य में कभी चुनाव नहीं लडूंगा, अभी हाल ही में मैंने घोषणा भी कर दिया था कि मेरे तीनों पुत्र कनाडा में रहते हैं और उनमें से किसी को भी राजनीति में शामिल होने में कोई रूचि नहीं है। इसलिए वो भी चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन मैं फिर भी जीवन भर कांग्रेस में बना रहूंगा लेकिन अध्यक्ष महोदय अब ये संभव नहीं लगता है, इसलिए बहुत दुखी मन से मैंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला लिया है।'