फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'घर से उसी को निकलने दो जो हमारे पक्ष में वोट करे!' ललन सिंह का वीडियो वायरल; एफआईआर हुई दर्ज

Tue, 04 Nov 2025 03:09 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार चुनावों से पहले, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई। यह एफआईआर एक वीडियो सामने आने के बाद दर्ज की गई, जिसमें वह कह रहे थे कि चुनाव के दिन बिहार में विपक्षी नेताओं को उनके घरों से बाहर नहीं निकलने देना चाहिए।
विज्ञापन
ललन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह की टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है। मोकामा में दिए भाषण पर राजनीतिक हंगामे के बीच चुनाव आयोग ने भी एक्शन लिया है और ललन सिंह को पहले नोटिस जारी किया गया और अब उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पृष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- Live Bihar Election Live Updates: ' 6 तारीख को गलती हुई, तो फिर अपहरण, फिरौती व जंगलराज लौट आएगा', अमित शाह का बयान
विज्ञापन


राजद ने ली चुटकी
राजद ने एक्स' पोस्ट में लिखा कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव आयोग की छाती पर बुलडोजर चढ़ाते हुए कह रहे हैं कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है. घर में बंद कर देना है और अगर ज्यादा हाथ-पैर जोड़ेगा तो अपने साथ ले जाकर वोट गिराने देना है।" इसके साथ ही, राजद ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस ने 'एक्स' पर ललन सिंह का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मोदी सरकार के मंत्री ललन सिंह का कहना है कि जो लोग भाजपा-जदयू के खिलाफ वोट करने वाले हैं, चुनाव के दिन उन्हें घर से निकलने मत दो।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें