बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता दल के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी पार्टी के 18 नेताओं पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस संबंध में राष्ट्रीय जनता दल का कहना है कि ये लोग पार्टी के विरूद्ध दल विरोधी आचरण, क्रियाकलाप एवं प्रतिकूल सक्रिय गतिविधियों में शामिल थे, इस वजह से इनपर यह कार्रवाई की गई है। पार्टी के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है।
यह खबर भी पढ़ें-Election 2025: भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा- झूठ बोलने का बनाया विश्व रिकॉर्ड
जिन राजद नेताओं को पार्टी ने निष्काषित किया है उनमें पटना परसा के विधायक छोटे लाल राय, परिहार की ऋतू जायसवाल, कटिहार के राजद के पूर्व विधायक राम प्रकाश महतो, मुजफ्फरपुर के पूर्व राजद विधायक अनिल सहनी, भोजपुर जिले के बड़हरा के पूर्व राजद विधायक सरोज यादव, मुजफ्फरपुर के पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, गोविंदपुर के विधायक मोहम्मद कामरान, नरपतगंज के पूर्व राजद विधायक अनिल यादव, चिरैया के पूर्व प्रत्याशी अक्षय लाल यादव भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें-Chhath Puja Live: पटना समेत पूरे बिहार में श्रद्धालुओं ने दिया भगवान सूर्य को अर्घ्य, जानिए कहां-क्या हुआ
उन नाम के अलावे कुछ अन्य नाम भी हैं जिन्हें राष्ट्रीय जनता दल ने पार्टी से निष्काषित कर दिया है। उनमें बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर में जिला प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी संभल रहे राम सखा महतो,भागलपुर जिले में राज्य परिषद् सदस्य अवनीश कुमार,गया जी जिले के शेरघाटी के भगत यादव,भोजपुर जिले के संदेश के मुकेश यादव,वैशाली जिले में जिला प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी संभल रहे संजय राय, दरभंगा में अति पिछड़ा प्रकोष्ट के उपाध्यक्ष कुमार गौरव और जिला महासचिव राजिव कुशवाहा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही जले में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता और वकील प्रसाद यादव उस सूची में शामिल हैं।