फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: पीएम मोदी ने नमो एप के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद, भोजपुरी में दी शुभकामनाएं

Wed, 15 Oct 2025 07:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election 2025: पीएम मोदी 'एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार फिर से बनेगी सुशासन की सरकार' का नारा भी दिया। चुनाव की तैयारी में जुटे बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के जरिए संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर बूथ को मजबूत बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : पीएमओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से हर घर तक पहुंचकर केंद्र और नीतीश कुमार सरकार की योजनाओं की जानकारी देने की अपील की। पीएम मोदी 'एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार फिर से बनेगी सुशासन की सरकार' का नारा भी दिया। चुनाव की तैयारी में जुटे बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के जरिए संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर बूथ को मजबूत बनाना जरूरी है।

विज्ञापन

 

 

उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र की हर परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ और जानकारी पहुंचाएं। पीएम मोदी ने भोजपुरी में कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि पार्टी तब जीतती है, जब हर बूथ मजबूत होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'हर बूथ कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में मोदी है' और उनसे आग्रह किया कि वे मतदाताओं को उनकी ओर से सरकारी योजनाओं की गारंटी दें। उन्होंने कहा कि बिहार के बूथ कार्यकर्ता परिवारों को सरकारी योजनाओं से संबंधित वीडियो भी दिखाएं और साझा करें। 

पढे़ं: राजद विधायक छोटे लाल राय ने विधानसभा से इस्तीफा दिया; चंद्रिका राय को हराया था

बता दें कि आज ही के दिन भाजपा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर सीट से और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को बक्सर सीट से उम्मीदवार बनाया है। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें