मां दुर्गा के विसर्जन पर बच्चों की आंखों से छलके आंसू
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र संपन्न होने के बाद भोजपुर जिले में धूमधाम के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। डीजे, जयकारों और भक्ति गीतों के बीच भक्तगण मां को विदाई देने पहुंचे। आरा शहर के मझौंवा नदी में जगह-जगह यात्रा निकालकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विसर्जन के दौरान जहां बड़े भक्त श्रद्धा और भक्ति भाव से मां को विदाई दे रहे थे, वहीं छोटे-छोटे बच्चों की आंखें नम हो गईं। कई बच्चे मां की प्रतिमा को देखकर जोर-जोर से रोने लगे। समिति के सदस्यों ने बच्चों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बच्चों की मासूम जिद और आंसुओं ने माहौल को भावुक बना दिया।
पढ़ें; बिहार महिला क्रिकेट टीम सीनियर टी-20 टूर्नामेंट के लिए तैयार, मोहाली में होगा मुकाबला
विसर्जन में मौजूद लोग बच्चों की इस भावनात्मक प्रतिक्रिया को देखकर खुद भी भावुक हो उठे। जयकारों और नाच-गाने के बीच बच्चों की सिसकियों ने कार्यक्रम को और संवेदनशील बना दिया। हर कोई यही कामना करता दिखा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद हमेशा बना रहे। इस प्रकार, मां दुर्गा के विसर्जन के साथ ही नवरात्र का समापन हो गया।