फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीएम सम्राट चौधरी ने अपनी पहली कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, जानिए क्या हुआ बैठक में?

Wed, 22 Apr 2026 07:14 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Samrat Choudhary : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद आज पटना लौटे। लौटने के बाद उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद अपनी पहली कैबिनेट की बैठक की। इसमें उन्होंने 22 प्रमुख प्रस्तावों पर मुहर लगाई।
विज्ञापन
सीएम सम्राट चौधरी ने दिल्ली से लौटकर पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार वासियों के लिए आज खास दिन है। नई सरकार की आज पहली बैठक लगी लंबी चली। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अपनी अध्यक्षता में पहली बैठक बुलाई थी। पहली कैबिनेट में सीएम ने कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगाई। बिहार सरकार के अपर सचिव अखिलेश कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में मंगलवार शाम 7:00 बजे कैबिनेट की बैठक की जानकारी दी गई है। इस बैठक में दोनों मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने विभाग की प्रमुख प्रस्ताव पर स्वीकृति दी है। आरक्षी शाखा की और से बताया गया कि विधि व्यवस्था संधारण अपराद नियंत्रण शहरी क्षेत्र में स्कूल कॉलेज कोचिंग संस्थान आदि में जाने के क्रम लड़की महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी के लिए 1500 स्कूटी खरीद के लिए 18 करोड़ 75 लाख रुपये एवं पुलिसकर्मियों को 3200 बाइक खरीदने के लिए 66 करोड़ 75 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर सम्राट चौधरी ने मुहर लगाई। इसमें बताया गया कि बेगूसराय के बरौनी में 20 एकड़ गैर मजरूवा खास की भूमि को नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी की स्थापना के लिए निशुल्क जमीन दी गई। 


11 नए टाउनशिप डेवलप करेगी सरकार

सरकार की ओर से बताया गया कि बिहार में 11 जगहों (पटना, सोनपुर, गयाजी, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, छपरा, भागलपुर और सीतामढ़ी) पर टाउनशिप डेवलप किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दिया है। पटना, सोनपुर, गया, दरभंगा, मुंगेर जिले में जो टाउनशिप सरकार डेवलप करेगी, वहां पर 31 मार्च 2027 किसी भी तरह की जमीन खरीद बिक्री या स्थानांतरण के निर्माण पर रोक लगाई जाती है।

विज्ञापन

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले थे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दोपहर 3:00 बजे दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। इसके बाद वह शाम 6:00 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। विकसित भारत और समृद्ध बिहार के विजन पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री का स्नेह एवं सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है।
 

विपक्ष पर हमला बोला

सम्राट चौधरी ने पटना आने से पहले विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने बताया कि नीच सोच, नीयत और राजनीति, यही है कांग्रेस की असली पहचान। जो पार्टी आतंकियों की भाषा बोले, आतंक के समर्थकों का बचाव करे, वो माफी के लायक नहीं है। कांग्रेस की शर्मनाक करतूत देश के इतिहास के काले पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो चुकी है। महिलाओं के अपमान को देश नहीं भूलेगा और नहीं माफ करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें