फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू को बताया धृतराष्ट्र, कहा- बेटे को गद्दी पर बैठाने के लिए हैं बेताब

Fri, 22 Aug 2025 10:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : एक तरफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मतदाता अधिकार यात्रा पर हैं, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव 'धृतराष्ट्र' की तरह अपने बेटे को गद्दी पर बैठाने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह और लालू यादव के साथ तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज लालू प्रसाद यादव पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लालू यादव 'धृतराष्ट्र' की तरह अपने बेटे को गद्दी पर बैठाने के लिए बेताब हैं। मेरा बिहार के लोगों, खासकर 30 साल से कम उम्र के युवाओं से अनुरोध है कि वे समझें कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकाल के दौरान बिहार में क्या स्थिति थी। बिजली नहीं थी, सड़क नहीं थी, पानी नहीं था, गरीबों के पास घर नहीं थे, जानवर अस्पतालों में घूमते थे, स्कूल खंडहर थे, लेकिन आज दृश्य बदल गया है। आज यह एक बदला हुआ बिहार है, जिसने अब उड़ान भरी है। इस बिहार को गति देनी है। धृतराष्ट्र का सपना कभी पूरा नहीं होगा। यहां तक कि महाभारत में भी धृतराष्ट्र अपने बेटे को कभी राजा नहीं बना सके क्योंकि उनकी नीतियां और उनकी सोच दोषपूर्ण थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें