फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather : बक्सर से राजधानी तक गंगा खतरे के निशान से पार, पटना के निचले इलाकों में आया पानी; जानिए अपडेट

Thu, 11 Sep 2025 08:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बक्सर से पटना तक फिर बाढ़ जैसे हालात होने लगे हैं। मनेर और दानापुर के निचले दियारा इलाकों में बाढ़ का पानी गाँवों में घुस गया है। स्थिति बद से बदतर हो गई है।  
विज्ञापन
बढ़ते जलस्तर के बीच गुजरती महिलाएं और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिससे समीवर्ती क्षेत्र का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जल संसाधन विभाग के द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार गंगा नदी का जल स्तर बक्सर में खतरे के निशान से 0..07 मीटर उपर बह रही है। वहीं पटना के गांधी घाट में नदी का बहाव 0.93 मीटर ऊपर है। हथिदह में 0.84 मीटर ऊपर, भागलपुर में 0.12 मीटर ऊपर और कहलगांव में गंगा नदी खतरे के निशान से  0.90 ऊपर बह रही है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पटना में दुकान पर खरीदारी कर रहे राजद नेता को गोलियों से भूना; थाने से कुछ दूरी पर हत्या

पटना के निचले इलाके में घुसा बाढ़ का पानी, आवागमन हुआ बाधित
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बक्सर से पटना तक फिर बाढ़ जैसे हालात होने लगे हैं, जिससे आमजन को प्रभावित कर दिया है। मनेर और दानापुर के निचले दियारा इलाकों में गंगा और सोन नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से बाढ़ का पानी गाँवों में घुस गया है। निचले इलाकों के गांव जैसे नया टोला, दुधेला, मुंजी टोला, हाथी टोला, इस्लामगंज, छिहत्तर और महावीर टोला के साथ-साथ नगर परिषद के अदल चक गाँव को भी बाढ़ के पानी ने चारों ओर से घेर लिया है। वहीं, दानापुर के पानापुर, गोसाईं टोला, मानस, नकटा, अकिलपुर, हेतनपुर और हवासपुर जैसे गाँवों में भी बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Nepal India: 'नेपाल में ऐसा नहीं होता, अगर कांग्रेस भूल नहीं करती'- बिहार के डिप्टी सीएम ने पाक का भी नाम लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों को शहरी इलाकों से जोड़ने वाली सड़कें भी डूबी 
नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों के घरों तक पानी पहुँच चुका है। बाढ़ की वजह से इन गांवों को शहरी इलाकों से जोड़ने वाली सड़कें भी पानी में डूब गई हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। दियारा के लोग जान जोखिम में डालकर ज़रूरी कामों के लिए बाढ़ के पानी में चलकर कहीं भी आने-जाने को मजबूर हैं, जबकि दानापुर के लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। बाढ़ के कारण मवेशियों के लिए चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है। लोग जैसे-तैसे बाढ़ के पानी में घुसकर मवेशियों के लिए चारा ला रहे हैं। नया टोला गाँव के विकास सिंह ने बताया कि बाढ़ के पानी से गाँव के चारों ओर पानी आने से मवेशियों के लिए चारे की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके अलावा, हुलासी टोला, रामपुर दियारा और भवानी टोला जाने वाली सड़क भी तिवारी टोला के पास बाढ़ के पानी में डूब चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें