फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : वीआईपी स्टे होम से आठ महिलाओं के साथ सात युवक हिरासत में, देह व्यापार की सूचना निकली सच

Thu, 27 Aug 2026 08:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

भोजपुर में स्टे होम की आड़ में घिनौना काम एक होटल में किया जा रहा था। पुलिस को जब सूचना मिली तो एसपी ने फौरन एक विशेष टीम का गठन किया और छापेमारी का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो दंग रह गई। आइए जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
होटल को सील करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को एक स्टे होम पर छापेमारी कर 15 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, यहां संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान स्टे होम से आठ महिलाओं और सात युवक शामिल हैं। सभी बालिक हैं। पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान स्टे होम के संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में प्रतिष्ठान के पास आवश्यक लाइसेंस नहीं होने की बात भी सामने आई। इसके बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में स्टे होम को सील कर दिया गया। 

 

कुछ लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस को नवादा थाना क्षेत्र में स्थित स्टे होम में संदिग्ध गतिविधियां चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर कार्रवाई की योजना बनाई गई। प्रशिक्षु महिला डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में स्टे होम में प्रवेश कर जांच की। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान कई लोग वहां मिले। इसमें से कुछ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यहां कथित तौर पर चल रही गतिविधियां कब से संचालित थीं और इसमें अन्य लोगों की कोई भूमिका थी या नहीं? हालांकि स्थानीय लोग संचालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि इस होटल में में देह व्यापार चल रहा था। इसके इलाके की छवि खराब हो रही थी। 

 

आरोपी संचालक गिरफ्तार, पुलिस ने क्या कहा? 

प्रशिक्षु डीएसपी कोमल ने बताया कि अवैध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने स्टे होम में छापेमारी की थी। कार्रवाई में करीब 10-12 लोगों को हिरासत में लिया गया है और सभी बालिग हैं। उन्होंने बताया कि स्टे होम का लाइसेंस नहीं पाया गया, जिसके बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में उसे सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें