फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड का मामला, पति-पत्नी एक किलो सोने के साथ गिरफ्तार; मास्टरमाइंड धराया

Tue, 08 Jul 2025 08:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar: अखिलेश की पत्नी सविता देवी को भी सोना छिपाने के आरोप में पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कुछ सोना जमीन में गाड़कर रखा गया था, जिसे खोदकर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक ऑफ महाराष्ट्र काशीपुर शाखा में 7 मई को हुए 10 किलो सोना और 15.02 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना पुलिस ने एसटीएफ की मदद से लूटकांड के मास्टरमाइंड कुख्यात अपराधी अखिलेश राय उर्फ गोलाई उर्फ गोलू को डीआरएम चौक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 382.50 ग्राम सोने के आभूषण, 20 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और बैंक का प्लास्टिक बैग बरामद किया है।

अखिलेश की पत्नी सविता देवी को भी सोना छिपाने के आरोप में पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कुछ सोना जमीन में गाड़कर रखा गया था, जिसे खोदकर बरामद किया गया है। अब तक लूटकांड में करीब 3 किलो सोना बरामद हो चुका है, जिसकी कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार बंद को लेकर राजद ने निकाला मशाल जुलूस, भाजपा पर मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि अखिलेश राय के खिलाफ समस्तीपुर, वैशाली समेत कई जिलों में कुल 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने पहले से गिरफ्तार अभियुक्त दीपक मुंशी के साथ मिलकर इस लूट की साजिश रची थी। इस मामले में अब तक कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें