फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बजट सत्र के आगाज पर ही विपक्ष के तीखे तेवर, भाई वीरेंद्र बोले- नीट मामले में अपनों को बचा रही सरकार

Mon, 02 Feb 2026 02:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बजट सत्र शुरू होने से पहले ही राजेंद्र नेता भाई वीरेंद्र खूब बोले। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का सदन के अंदर और बाहर जमकर विरोध करेंगे, चाहे बेरोजगारों का मामला हो, किसानों का मामला हो, मजदूरों का मामला हो, महिलाओं का मामला हो।
विज्ञापन
राजद नेता भाई वीरेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले आज हंगामेदार रही। एनडीए सरकार जहां एक ओर विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने के एजेंदे के साथ सत्र में उतरी है, वहीं विपक्ष ने पहले ही दिन अपने आक्रामक तेवर दिखा दिए हैं। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने नीट छात्रा प्रकरण, कानून व्यवस्था और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को जमकर घेरा।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Budget session Bihar Legislative Assembly: आर्थिक सर्वेक्षण पेश, तेजस्वी की व्हीलचेयर देख नीतीश ने पूछा हालचाल

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप 
अपनों को बचाने के लिए कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने नीट छात्रा के साथ हुई घटना को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार असमंजस की स्थिति में है। पुलिस कार्रवाई इसलिए नहीं कर पा रही है क्योंकि इसमें एनडीए नेताओं के परिजनों का हाथ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यही सरकार का महिला सशक्तिकरण है। चूंकि सरकार खुद कटघरे में खड़ी है, इसलिए हम जनता के सवालों को लेकर सदन के अंदर और बाहर जमकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बीच शहर में कचरा निस्तारण केंद्र बनने पर विरोध, कहा- सरकार लोगों की जान के साथ न करे खिलवाड़

सरकार की गलत नीतियों का करेंगे विरोध
बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर आर-पार के मूड में विपक्ष भाई वीरेंद्र ने स्पष्ट किया कि आज सत्र का प्रारंभ है, लेकिन कल से प्रश्नकाल के दौरान सरकार की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे बेरोजगारों का मामला हो, किसानों की समस्या हो या मजदूरों का हक, विपक्ष हर मोर्चे पर सरकार को घेरेगा।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Budget Session: बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने दिया अभिभाषण, जानिए आरिफ मोहम्मद खान की बड़ी बातें

सरकार जो लिखकर देती है, महामहिम वही पढ़ते हैं
सरकार की लिखी स्क्रिप्ट ही पढ़ते हैं महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर टिप्पणी करते हुए राजद विधायक ने कहा कि इसमें कुछ नया नहीं होता। बिहार सरकार जो लिखकर देती है, महामहिम वही पढ़ते हैं। हम लोग उसे सुनेंगे और फिर उसका विश्लेषण करेंगे।

बजट को बताया घिसा-पिटा, नकली दवाओं पर भी उठाए सवाल
केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाई वीरेंद्र ने इसे घिसा-पिटा और अडानी-अंबानी को बढ़ाने वाला बताया। कैंसर की दवाओं के दाम कम करने के दावे पर उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि बाजार में नकली दवाएं बेची जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की मिलीभगत से दवा कंपनियां नकली दवाएं बाजार में ला रही हैं। जो मरीज एक साल में मरने वाला है, वह इन दवाओं से एक दिन में मर जाएगा। यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है और अक्सर पकड़ने का नाटक भी होता है, लेकिन इलाज के नाम पर सिर्फ धोखा मिल रहा है। इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी विपक्ष ने साफ कर दिया है कि इस सत्र में नीट छात्रा मर्डर केस, लचर कानून व्यवस्था और नौकरी-रोजगार के मुद्दों पर सरकार को बख्शने के मूड में नहीं है। आने वाले दिनों में सदन की कार्यवाही और भी हंगामेदार होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें