फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक को मारी गोली, हालत गंभीर; जानिए पूरा मामला

Sat, 15 Aug 2026 02:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime News: पटना में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। IGIMS के बाहर हुई गोलीबारी के बाद अब पटना के कंकड़बाग इलाके में एक ज्वेलरी शॉप के मालिक को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के बीच अब पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
इसी ज्वेलरी शॉप के मालिक को अपराधियों ने मारी गोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के कंकड़बाग इलाके में शुक्रवार रात ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाने पहुंचे बदमाशों ने विरोध करने पर दुकानदार को गोली मार दी। घटना टेम्पो स्टैंड के पास अशोक नगर स्थित आंचल अलंकार ज्वेलर्स की है। गोली दुकानदार दीपक के पेट में लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुड़ गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान बंद करने के दौरान एक बदमाश बगल की तरफ का शटर उठाकर अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। उस समय दीपक और उनकी पत्नी दुकान में मौजूद थे। दोनों ने युवक को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाश ने हथियार निकाल लिया और गोली चल गई। गोली दीपक के पेट में लगी। इसके बाद आरोपी बाहर निकला और बाइक से इंतजार कर रहे अपने साथी के साथ फरार हो गया।

विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने आए थे दो अपराधी
पुलिस के अनुसार, घटना की जांच में सामने आया है कि वारदात में दो अपराधी शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश दुकान के भीतर जाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा करीब 40 से 50 मीटर दूर बाइक लेकर खड़ा था। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान करने में जुटी है।

घटनास्थल से एक पिस्टल और कारतूस बरामद 

पटना पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की गई है। उसकी मैगजीन में तीन जिंदा कारतूस मिले, जबकि चेंबर से एक खोखा बरामद हुआ। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। अब सीसीटीवी फुटेज, बरामद हथियार और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें