फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप हॉकी 2025: राजगीर में 29 अगस्त से शुरू होगा मैच, 8 देशों की टीमें भिड़ेंगी; जानें पूरा कार्यक्रम

Thu, 21 Aug 2025 02:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर

सार

एशिया कप हॉकी 2025: टूर्नामेंट का पहला दिन मलेशिया बनाम बांग्लादेश और जापान बनाम कजाख्स्तान के मुकाबलों से शुरू होगा। सभी मैच सुबह 9:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट एशियाई हॉकी की शक्ति और प्रतिस्पर्धा का भव्य प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार जहां कभी राष्ट्रीय स्तर के हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन भी मुश्किल से होता था, वहीं महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन के बाद अब एशिया कप हॉकी 2025 की मेजबानी कर रहा है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की प्रतिबद्धता व दूरदृष्टि का नतीजा है। इस आयोजन को सफल बनाने में रवींद्रन शंकरन और उनकी टीम की अहम भूमिका रही है। टूर्नामेंट का आधिकारिक मैच शेड्यूल और शुभंकर ‘चांद’ जारी किया जा चुका है। शुभंकर का अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभागीय मंत्री, अधिकारियों और ओलंपियन पी.आर. श्रीजेश की मौजूदगी में पटना के 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ परिसर में किया।

‘चांद’ को एक बाघ के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसकी प्रेरणा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद से ली गई है। ध्यानचंद चांदनी रातों में अभ्यास करने के लिए प्रसिद्ध थे। यह शुभंकर साहस, स्फूर्ति और कौशल का प्रतीक है। इसका लाल लबादा ऊर्जा व उत्साह को दर्शाता है, जबकि जादूगर की टोपी ध्यानचंद की असाधारण प्रतिभा को श्रद्धांजलि देती है। शुभंकर के सीने पर प्रदर्शित पद्मभूषण मेडल उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों की याद दिलाता है।

विज्ञापन


पढ़ें: 22 अगस्त को गयाजी में आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास; तैयारियां अंतिम चरण में

टीमें और प्रारूप
एशियाई हॉकी फेडरेशन ने टूर्नामेंट का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और 2026 एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की जंग लड़ेगी।

स्थान: राजगीर, बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख: 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025
शामिल टीमें: भारत, मलेशिया, कोरिया, जापान, चीन, बांग्लादेश, कजाख्स्तान और चीनी ताइपे।

टूर्नामेंट प्रारूप
पूल चरण: 29 अगस्त – 2 सितंबर

पूल ‘ए’: भारत, चीन, जापान, कजाख्स्तान
पूल ‘बी’: दक्षिण कोरिया (मौजूदा चैंपियन), मलेशिया, बांग्लादेश, चीनी ताइपे

विश्राम दिवस: 2 सितंबर
सुपर 4 चरण: 3 – 5 सितंबर
नॉकआउट चरण: 6 – 7 सितंबर
फाइनल: 7 सितंबर 2025

टूर्नामेंट का पहला दिन मलेशिया बनाम बांग्लादेश और जापान बनाम कजाख्स्तान के मुकाबलों से शुरू होगा। सभी मैच सुबह 9:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट एशियाई हॉकी की शक्ति और प्रतिस्पर्धा का भव्य प्रदर्शन होगा। मेजबान भारत से घरेलू दर्शकों के सामने दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। निस्संदेह, राजगीर में यह सप्ताह हॉकी प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक और रोमांचकारी साबित होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें