फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arun Shankar Prasad Minister : पीजी तक पढ़ाई कर बिजनेसमैन बने, दूसरी बार विधायक बने तो भाजपा ने चुना मंत्री

Thu, 20 Nov 2025 02:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

लगातार दूसरी बार खजौली विधानसभा से विधायक का ताज पहनने वाले अरुण शंकर प्रसाद एक सफल बिजनेसमैन माने जाते हैं। अब भाजपा ने उन्हें मंत्री पद सौंपा है।
विज्ञापन
विधायक अरुण शंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के खजौली विधानसभा से अरुण शंकर प्रसाद ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने राजद के उम्मीदवार बृजकिशोर यादव को 13126 मतों से पराजित किया। 2020 के चुनाव में भी उन्होंने राजद के सीताराम यादव को भारी मतों से हराया था। 2025 विधानसभा के चुनाव में भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद को 1 लाख 1 हजार 151 मत मिले, वहीं राजद के बृजकिशोर यादव को 88 हजार 25 मत मिले थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar: AIMIM विधायक तौसीफ आलम पर नामांकन में जानकारी छिपाने का आरोप, जांच की मांग से सियासी गर्मी बढ़ी

विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने अपनी जीत का श्रेय जनता को देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सबसे अधिक फंड लाकर क्षेत्र का विकास किया। सीएम नीतीश कुमार व पीएम मोदी के विकास पर भरोसा जताते हुए उन्हें जीत मिली है।अरुण शंकर को मंत्रिमंडल में जगह मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। पीजी तक पढ़े अरुण शंकर एक सफल व्यवसायी माने जाते हैं। उन्हें मंत्री बनाए जाने की चर्चा एक दिन पहले ही अचानक हुई थी। इसके बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet Ministers: सीएम नीतीश कुमार की नई टीम में 11 फीसदी आधी आबादी, जानिए कौन-कौन बनीं मंत्री

2010 में पहली बार जीत मिली थी 
2010 में नए परिसीमन के बाद खजौली से टिकट मिला और पहली बार जीत दर्ज की। 2015 में हार के बाद 2020 में फिर जीतकर विधानसभा पहुंचे और सरकार में सत्तारूढ़ दल के सचेतक बनाया गया।2025 में तीसरी बार खजौली से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया और पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने राजनीति में बेहद ही संघर्ष किया है कभी भी वह हादसाहित नहीं हुए और हार नहीं माने तो गुरुत्व यह आज उन्हें मंत्री के मुकाम पर पहुंचाई है।
इनपुट : राजकुमार, मधुबनी 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें