फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Vidhan Parishad: बिहार में इस सीट पर कब होगा उपचुनाव? निर्वाचन आयोग जारी किया मतदान और मतगणना का शेड्यूल

Thu, 09 Apr 2026 11:56 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election: 16 नवंबर 2025 को खाली हुई बिहार विधान परिषद् की एक सीट पर उपुचनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आज से इस क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। यह सीट जनता दल यूनाईटेड के खाते में थी। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान परिषद् की एक सीट पर उपचुनाव का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। भोजपुर-सह-बक्सर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र की सीट 16 नवंबर 2025 को खाली हुई थी। इस सीट से विधान परिषद् सदस्य रहे जनता दल यूनाईटेड के नेता राधाचरण सेठ ने इस्तीफा दिया था। तब से यह सीट खाली थी। अब भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इस सीट के लिए उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है। 

विज्ञापन


12 मई को होगी वोटिंग
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी शिड्यूल के अनुसार, 16 अप्रैल को यानी खरमास बाद इस सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 23 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि जारी है। 24 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। 12 मई को वोटिंग होगी। वहीं 14 मई को काउंटिंग होगा। हालांकि आज से यानी नौ अप्रैल से ही भोजपुर-सह-बक्सर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। 

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जा रहे दिल्ली, राज्यसभा में अकेले ही शपथ लेने से पहले क्या करेंगे?

जदयू इस सीट पर उतारेगी अपना उम्मीदवार
राधाचरण सेठ के विधायक बनने से खाली हुई भोजपुर-सह-बक्सर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र की सीट का कार्यकाल 7 अप्रैल 2028 तक है। मतलब, जो भी चुने जाएंगे- करीब 26 महीने के लिए होंगे। राधाचरण सेठ के इस्तीफा से खाली हुई विधान परिषद् की सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। यह सीट जदयू के कोटे में है। इसलिए जदयू इस पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें