फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: आंगनबाड़ी में सांप ने काटा, पांच साल के बच्चे की मौत; परिजनों ने सहायिका पर लगाया लापरवाही का आरोप

Thu, 08 Oct 2026 07:55 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/बाढ़

सार

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के पोथमा पर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गए पांच वर्षीय इशु कुमार को चापाकल के पास सांप ने काट लिया। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद आंगनबाड़ी सहायिका ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाने के बजाय पैदल घर भेज दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेढ़ना गांव स्थित पोथमा टोले में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना गांव के आंगनबाड़ी केंद्र की बताई जा रही है। बच्ची की मौत की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30A जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आंगनबाड़ी केंद्र में सांप ने काटा

ग्रामीणों के अनुसार, बच्ची रोज की तरह गुरुवार को गांव के आंगनबाड़ी केंद्र गई थी। इसी दौरान केंद्र परिसर में ही उसे जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र के कर्मियों ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। बच्ची को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाने या प्राथमिक उपचार दिलाने के बजाय उसे घर भेज दिया गया।

पहले झाड़-फूंक के लिए ले गए, फिर अस्पताल पहुंचे

परिजनों के मुताबिक, आसपास के लोगों की सलाह पर वे आनन-फानन में बच्ची को लेकर बड़हिया पहुंचे। वहां झाड़-फूंक कराई गई, लेकिन पुजारी ने बच्ची को मृत बताया। इसके बाद परिजन उसे बड़हिया के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बच्ची की मौत और कथित लापरवाही की जानकारी फैलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया। आक्रोशित लोगों ने बच्ची का शव सड़क पर रखकर NH-30A को जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बच्ची को समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुटे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। बच्ची की मौत को लेकर लगाए जा रहे लापरवाही के आरोपों की भी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें