फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत सिंह की बेटी की शादी: 30 लाख रसगुल्ले, 151 गाड़ियों में आएगी बरात; हेलीकॉप्टर से पहुंच रहे सांसद-मंत्री

Wed, 25 Nov 2026 05:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी नदवां में शाही अंदाज में हो रही है। 151 गाड़ियों की बारात, 140 व्यंजन, 30 लाख रसगुल्ले और थार इनाम वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र हैं।

 

विज्ञापन
अनंत सिंह की बेटी की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोकामा से विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव नदवां में हो रही है। शाही अंदाज में आयोजित इस शादी के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। जयमाला के लिए जयपुर की थीम पर स्टेज बनाया गया है। करीब 10 बीघा जमीन में विशाल पंडाल तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

शादी में शामिल होने के लिए सांसद और मंत्री भी पहुंच रहे हैं। कई वीआईपी मेहमान हेलीकॉप्टर से समारोह स्थल पर पहुंच रहे हैं। खास मेहमानों के लिए 10 बीघा जमीन में अलग से पंडाल बनाया गया है। यहां 30 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

बारात के स्वागत के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। दूल्हा ऋषिकेश करीब 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बारात लेकर नदवां पहुंचेंगे। दावा किया जा रहा है कि शादी में करीब 4 लाख लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। मेहमानों को 140 से अधिक व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके अलावा करीब 30 लाख रसगुल्ले तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शादी का एक बड़ा आकर्षण घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी है। करीब 12 बीघा जमीन में आयोजित इस प्रतियोगिता को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। घोड़ों की दौड़ देखने के लिए कुछ लोग बिजली के टावर पर भी चढ़ गए। प्रतियोगिता के विजेता घोड़े के मालिक को थार गाड़ी इनाम में दी जाएगी। इस शाही शादी में करीब 4 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। वहीं, दुल्हन शिवांगी सिंह लाल साड़ी में शादी की रस्में निभाती नजर आईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें