बिहार के एकमात्र निर्दलीय सांसद पप्पू यादव महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। पहले महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेजी। अब जनता दल यूनाईटेड के विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने उनपर टिप्पणी की है। अनंत सिंह कहा कि पप्पू यादव पागल हो गए हैं वह कुछ भी बोलते रहते हैं। अगर महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी करनी ही थी तो पहले अपनी पत्नी के बारे में सोच लेते। उनकी पत्नी भी तो राजनीति में है राज्यसभा सांसद है। अनाप-शनाप बोलने से पहले यह क्यों नहीं सोच लेते हैं कि उनके घर में भी महिला है और वह महिला भी राजनीति में है। अनंत सिंह ने कहा कि पप्पू यादव कुछ भी नहीं है वह चर्चा में बने देने के लिए इस तरह की बयान बाजी करते रहते हैं।
खबर अपडेट हो रही है...