फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : बिहार में सभी स्कूल और कॉलेज 11 अप्रैल तक के लिए बंद, शादी और पारिवारिक कार्यों पर नहीं होगी रोक

Sun, 04 Apr 2021 01:49 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

  • बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पांच अप्रैल से 11 अप्रैल तक सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के आदेश
  • विवाह एवं अन्य पारिवारिक कार्यों को छोड़कर सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ लगाने पर रोक होगी
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पांच अप्रैल से 11 अप्रैल तक सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिए हैं। वहीं कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करते हुए बची हुई परीक्षाएं ली जाएंगी।  अप्रैल के अंत तक विवाह और अन्य पारिवारिक कार्यों को छोड़कर सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ लगाने पर रोक होगी।

 

नीतीश कुमार ने बैठक में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को स्कूलों को बंद रखने की सलाह दी थी। जिसके बाद ही स्कूल-कॉलेजों को 11 अप्रैल तक के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करने के बाद यह निर्देश पदाधिकारियों को दिया है।

विज्ञापन


तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बिहार सरकार ने बसों में क्षमता से आधी सवारियों को बैठाने का आदेश दिया गया है। साथ ही कहा है कि सार्वजनिक परिवहन में अधिकतम 50 प्रतिशत क्षमता के ज्यादा किसी भी परिस्थित में नहीं रहने दिया जाएगा। परिवहन विभाग और जिला प्रशासन इसके लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना से बचना है तो  लोगों का  इलाज और टीकाकरण करना होगा। इसके साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से सतर्क रहने पर जोर दिया। साथ ही सीएम ने अपील की कि लोग सार्वजनिक आयोजनों को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में पूरी तैयारी रखें और टीकाकरण की संख्या को बढ़ाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें