फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कृषि मंत्री सुधाकर बोले- मुझे सिर्फ सीएम बर्खास्त कर सकते हैं, जब तक पार्टी नहीं कहेगी पद नहीं छोड़ूंगा

Thu, 15 Sep 2022 05:01 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पटना

सार

सुधाकर सिंह कहा कि वह मुख्यमंत्री को कृषि विभाग के सामने आने वाली समस्याओं को समझाने के लिए तैयार हैं और वह सीएम से मिलना चाहते हैं।
विज्ञापन
बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। भ्रष्टाचार मामले को लेकर विवादो में आ चुके सुधाकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी अवज्ञा के लिए उन्हें बर्खास्त कर सकते हैं लेकिन वह तब तक पद नहीं छोड़ेंगे जब तक उनकी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनको पद छोड़ने को नहीं कहता।

विज्ञापन


सीएम मिलना चाहते हैं तो जरूर मिलूंगा
सुधाकर सिंह कहा कि वह मुख्यमंत्री को कृषि विभाग के सामने आने वाली समस्याओं को समझाने के लिए तैयार हैं। आगे सुधाकर ने कहा, अगर सीएम नीतीश कुमार मुझसे मिलना चाहते हैं और मेरे द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, तो मैं उनसे जरूर मिलूंगा। लेकिन मुझे अभी तक बैठक के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई सूचना नहीं मिली है।

मैं अपने बयान पर कायम
उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं। साथ ही कहा कि मैंने विभाग में फैल रहा भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया है और मैं अब भी उस पर कायम हूं। मैं अपने बयान में कुछ भी नया नहीं जोड़ रहा हूं। आगे सुधाकर सिंह ने कहा कि लोगों ने मुझे चुना है और मैं उनके लिए लड़ना जारी रखूंगा। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है कि वह मेरी टिप्पणी को गलत मानेंगे या सही।
विज्ञापन


मेरे मंत्री पद पर लालू यादव और तेजस्वी लेंगे फैसला
कैबिनेट का नेता होने के नाते, उन्हें बर्खास्त करना या उन्हें मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने के लिए कहना सीएम नीतीश कुमार का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी (राजद) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय पर चलूंगा। मेरे मंत्री पद के बारे में अंतिम निर्णय मेरे पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें