फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वर्दी वालों देखते ही गांव में मची भगदड़, गिरने से महिला की हुई मौत; विरोध में लोगों ने क्या किया?

Mon, 02 Mar 2026 03:43 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: मद्य निषेध विभाग की टीम की अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी की। वर्दी वालों को देखते ही गांव में भगदड़ मच गई। इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला है। 
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद लोगों में आक्रोश।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर महादलित बस्ती में होली पर्व को लेकर मद्य निषेध विभाग की टीम ने शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान मची अफरा-तफरी और भगदड़ में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप बिक्रम–दुल्हिन बाजार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

विज्ञापन

छापेमारी करने पहुंची थी टीम

बताया जाता है कि सोमवार को बिक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर महादलित बस्ती में होली के मद्देनजर शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान शराब विक्रेताओं और कारोबारियों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान बख्तियारपुर महादलित बस्ती की रहने वाली लक्ष्मीनिया देवी अचानक गिर पड़ीं। गिरने से उनकी मौत हो गई।
 

Bihar News: महिला मरीजों को सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात, PMCH के किस वार्ड में 90 अतिरिक्त बेड लगाए जा रहे?

विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने क्या किया?

महिला की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने मद्य निषेध विभाग की टीम के खिलाफ प्रदर्शन किया और दुल्हिन बाजार-बिक्रम मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी पंकज कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद, बिक्रम थानाध्यक्ष प्रभात कुमार और अपर थानाध्यक्ष वरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण सड़क से हटे, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इधर, पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें