फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: धनसोई में 98.24 करोड़ रुपये की लागत से दो लेन का बनेगा बाईपास, सीएम नीतीश ने की थी घोषणा; जाम से राहत

Thu, 06 Mar 2025 08:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Bihar: कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल बक्सर ने बताया कि प्रस्तावित बाईपास का एलाइनमेंट धनसोई बाजार से एक किलोमीटर पहले शुरू होकर सिसौंदा से 100 मीटर आगे तक होगा। इस सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी, जिसमें 7 मीटर कैरिजवे और दोनों ओर 2.5 मीटर चौड़ा शोल्डर रहेगा।
विज्ञापन
किया गया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनसोई बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 98.24 करोड़ रुपये की लागत से दो लेन का बाईपास बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 फरवरी को बक्सर जिले में अपनी प्रगति यात्रा के दौरान धनसोई बाईपास के निर्माण की घोषणा की थी। इस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति 25 फरवरी 2025 को मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदान की गई।

बाईपास पथ की कुल लंबाई 4.50 किलोमीटर होगी और इसके निर्माण पर 9824.90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। धनसोई बाजार के संकरे रास्ते और भारी यातायात के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के अनुसार, इस बाईपास के निर्माण से बक्सर, धनसोई, सिसौंदा और रोहतास जिले के बीच यातायात सुगम होगा और लोगों का समय बचेगा। साथ ही, धनसोई बाजार को जाम से राहत मिलेगी और व्यापार के नए अवसर भी विकसित होंगे। इस परियोजना के पूरा होने से बक्सर और रोहतास जिलों के बीच आर्थिक, व्यावसायिक और सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल बक्सर ने बताया कि प्रस्तावित बाईपास का एलाइनमेंट धनसोई बाजार से एक किलोमीटर पहले शुरू होकर सिसौंदा से 100 मीटर आगे तक होगा। इस सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी, जिसमें 7 मीटर कैरिजवे और दोनों ओर 2.5 मीटर चौड़ा शोल्डर रहेगा। वर्तमान में धनसोई बाजार के पास सड़क की चौड़ाई 4 मीटर से 5.5 मीटर तक है।

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने धनसोई पहुंचकर बाईपास निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर सिद्धार्थ कुमार, अंचलाधिकारी शोभा कुमारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें