फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बदलने वाला है सीएम नीतीश का ठिकाना, जानिए क्या है नया पता

Wed, 20 Apr 2022 12:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सीएम बनने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हो गए थे। लेकिन अब ताजा जानकारी के अनुसार महीने के अंतिम सप्ताह तक वे 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में शिफ्ट हो सकते हैं।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार(फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ठिकाना जल्द बदलने वाला है। सीएम नीतीश अगले महीने के अंतिम सप्ताह तक 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। ठिकाना बदलने के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। पहली वजह सीएम आवास 1 अणे मार्ग में मरम्मत का काम होने वाला है। इसके चलते मुख्यमंत्री 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट होंगे। यह बंगला मुख्यमंत्री आवास के बगल में ही है। सीएम नीतीश पहले भी यहां रह चुके हैं।

विज्ञापन


7 सर्कुलर रोड में मरम्मत का काम जारी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट होने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। इस बंग्ले में भी मरम्मत का काम जारी है।  बताया जा रहा है कि जल्द ही यह इसे पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट में यह बात भी सामने आ रही है कि सीएम नीतीश का कुछ सामान यहां शिफ्ट भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें