फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Traffic Update: अटल पथ सर्विस लेन बंद, रात में आर ब्लॉक फ्लाईओवर पर रोक; जानिए कहां-क्या बदलाव हुआ?

Mon, 18 May 2026 12:38 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Traffic News Updates: प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रात 12 बजे के बाद इस मार्ग से यात्रा करने से बचें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। यातायात पुलिस का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
पटना में ट्रैफिक बदलाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में मानसून से पहले सीवरेज कार्यों को तेजी से पूरा करने, मेंटनेंस के काम को पूरा करने और शहर को जाम-मुक्त बनाने के लिए प्रशासन और यातायात पुलिस ने बड़े कदम उठाए हैं। दीघा-कंकड़बाग सीवरेज परियोजना के तहत पाटलिपुत्र अंचल में यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। पटना में सुगम यातायात और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर फ्लाईओवर मेंटेनेंस कार्य शुरू किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने जीपीओ पटना से आर ब्लॉक गोलंबर तक जाने वाले फ्लाईओवर रूट पर रात के समय अस्थायी ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। आइये जानते हैं कहां कौन से रास्ते बंद हैं...

विज्ञापन


बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) की ओर से जारी निर्देश के अनुसार आज से 30 मई तक अटल पथ सर्विस लेन और एएन कॉलेज से राजीव नगर अंडरपास के समीप स्थित बियाडा गेट तक सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। पाटलिपुत्र क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों पर अस्थायी रूप से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस अवधि में बियाडा गेट से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में बियाडा रोड होते हुए अटल पथ का उपयोग करना होगा। वहीं, एएन कॉलेज से राजीव नगर अंडरपास तक अटल पथ की सर्विस लेन में केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। 

असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें
यातायात पुलिस ने जीपीओ पटना से आर ब्लॉक गोलंबर तक जाने वाले फ्लाईओवर रूट पर रात के समय अस्थायी ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, जीपीओ पटना से आर ब्लॉक गोलंबर तक फ्लाईओवर की दक्षिण लेन (साउथ लेन) पर निर्माण और मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। यह कार्य करीब 660 मीटर क्षेत्र में कराया जाना है, जिसके कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगी। यातायात विभाग के मुताबिक, यह व्यवस्था 17 मई 2026 से 27 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान प्रतिदिन रात 12 बजे के बाद से सुबह पांच बजे तक इस रूट पर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।
विज्ञापन

Bihar News: सावधान! कभी भी गिर सकते हैं बिहार के यह नौ पुल; IIT पटना की जांच टीम की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
विज्ञापन


पटना यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया
इधर, पटना के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स, सिटी सेंटर मॉल और अन्य व्यस्त मार्गों को जाम-मुक्त बनाने तथा सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पटना यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान नो-पार्किंग जोन में अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कुल 14 वाहनों को क्रेन की मदद से टो कर जब्त किया गया। यातायात पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना और शहर में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, क्योंकि नो-पार्किंग में वाहन लगाने से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि कानूनी कार्रवाई और जुर्माने का सामना भी करना पड़ सकता है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें