फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna: नई पीढ़ी को परंपरा से जोड़ने की पहल, पटना के महावीर मंदिर ने जारी किया विक्रम संवत् 2083 का कैलेंडर

Thu, 19 Mar 2026 05:40 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna: पटना के महावीर मंदिर द्वारा विक्रम संवत् 2083 का विशेष दीवार कैलेंडर जारी किया गया है, जिसमें पारंपरिक पंचांग के अनुसार महीनों और तिथियों को सरल रूप में दर्शाया गया है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय तिथि गणना और संस्कृति से जोड़ना है, साथ ही प्रमुख व्रत और पर्वों की जानकारी भी इसमें शामिल की गई है।
विज्ञापन
महावीर मंदिर द्वारा जारी किया कैलेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर ने हिंदू नववर्ष के अवसर पर विक्रम संवत् 2083 के लिए एक विशेष एक-पृष्ठीय दीवार कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर की खासियत यह है कि इसमें सभी महीने प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर पूर्णिमा पर समाप्त होते हैं, जिससे पारंपरिक पंचांग प्रणाली को सरल रूप में प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन


अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार दी गई हैं तिथियां
कैलेंडर में तिथियां अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार दी गई हैं, जबकि महीनों के नाम हिन्दू पंचांग के अनुसार रखे गए हैं, ताकि आम लोगों को समझने में आसानी हो। इस वर्ष ज्येष्ठ मास में मलमास पड़ने के कारण एक अतिरिक्त मास भी शामिल किया गया है।

19 मार्च 2026 से शुरू हो रहा कैलेंडर
यह कैलेंडर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, 19 मार्च 2026 से शुरू होकर चैत्र अमावस्या, 6 अप्रैल 2027 तक का पूरा विवरण देता है। इसे कुल 14 सारिणियों में व्यवस्थित किया गया है, जिसमें प्रमुख व्रत, पर्व, अमावस्या और पूर्णिमा की तिथियां भी दर्शाई गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर चल रहा था धोखाधड़ी का खेल, महिलाओं को लगाया लाखों का चूना
विज्ञापन


महावीर मंदिर परिसर में उपलब्ध होगा कैलेंडर
कैलेंडर के निर्माण से जुड़े मंदिर के शोध-प्रभारी भवनाथ झा ने बताया कि नई पीढ़ी धीरे-धीरे विक्रम संवत् के महीनों के नाम भूलती जा रही है। ऐसे में इस तरह की पहल का उद्देश्य पारंपरिक तिथि गणना को फिर से प्रचलन में लाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस कैलेंडर को और अधिक जानकारीपूर्ण बनाया जाएगा, ताकि लोग अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ सकें। यह विशेष कैलेंडर महावीर मंदिर परिसर में उपलब्ध कराया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें