बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
- फोटो : Amar Ujala
एकदिवसीय बिहार दौरे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसमें बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी उनका स्वागत किया। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का रेलवे बजट दिया है और राज्य में लगभग 1.15 लाख करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में रेलवे का विकास अब एक नए स्वरूप में हो रहा है। आज यहां से दो नई रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत होगी।
नया रेलवे स्टेशन विकसित होगा
पटना क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने के लिए हार्डिंग पार्क में पांच नए प्लेटफॉर्म वाला एक नया रेलवे स्टेशन विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा राजधानी पटना के निकट स्थित फतुहा रेलवे स्टेशन का भी आधुनिक तरीके से विकास किया जा रहा है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज छपरा से दिल्ली के लिए एक नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में निर्मित रेल इंजन अब निर्यात भी किए जा रहे हैं और आज 51वां लोकोमोटिव बिहार से अफ्रीकी देश गिनी के लिए रवाना किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
Bihar : सीएम सम्राट चौधरी की बिहार पुलिस के खिलाफ भाजपा के मंत्री-विधायक? किस मामले के कारण यह हो रहा
छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे
बता दें कि रेल मंत्री पटना के सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया जायेंगे।वैष्णव पटना और छपरा में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अश्विनी वैष्णव छपरा रेलवे स्टेशन से छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस और दोहरीघाट-औनरिहार की वाराणसी तक विस्तारित रेल सेवा का भी शुभारंभ करेंगे। इसके मरहौरा के रेल इंजन कारखाने का भी निरीक्षण करेंगे।