फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना में युवक की गोली मारकर हत्या; कान और पेट में सटाकर गोली मारी, पीट-सिर पर चोट के निशान

Thu, 19 Nov 2026 10:58 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के आलमपुर-गानपुरा इलाके में 24 वर्षीय ओमप्रकाश उर्फ खाजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे कान के नीचे और पेट में सटाकर गोली मारे जाने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के आलमपुर-गानपुरा इलाके में 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ओमप्रकाश उर्फ खाजा के रूप में हुई है। बुधवार रात करीब 11 बजे से वह घर से गायब था। गुरुवार को उसका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान ओमप्रकाश (24), पिता स्वर्गीय विष्णु देव राय के रूप में हुई है। उनके भाई का नाम राजा कुमार (28) बताया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश को कान के नीचे और पेट में सटाकर गोली मारी गई। इसके अलावा उसकी पीठ और सिर पर भी चोट के निशान मिले हैं।

मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। वहीं, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें