फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: प्याज की कीमतें बढ़ीं तो गोदाम से आठ लाख रुपये का प्याज चुरा ले गए चोर

Tue, 24 Sep 2019 01:38 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्याज गोदाम के बाहर खड़े लोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश भर में प्याज की कीमतें आसमान छू रही है। वहीं, चोरों ने भी अब प्याज की बोरियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बिहार के पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक प्याज के गोदाम से करीब 300 प्याज की बोरियां चुरा ली और मौके से फरार हो गए। चोरी हुई प्याज की कीमत आठ लाख बताई जा रही है। 

विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में चोरों ने शनिवार रात सोनारू-रालपुर मार्ग के किनारे स्थित प्याज के गोदाम से करीब आठ लाख रुपये की लगभग 325 बोरियों को चुरा लिया। गोदाम के मालिक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 

दर्ज की गई एफआईआर में गोदाम मालिक ने कहा कि राज की तरह शनिवार रात काम खत्म होने के बाद वह गोदाम में ताला लगाकर चला गया। रविवार सुबह सूचना मिली कि गोदाम का ताला टूटा हुआ है। जब वह गोदाम पहुंचे तो उन्होंने देखा कि प्याज की कई बोरियां गायब है और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ है। 
विज्ञापन


फतुहा के थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। तीन सौ से अधिक प्याज की बोरियां ले जाने के लिए चोरों ने ट्रक का इस्तेमाल जरूर किया होगा, पर किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी हो, ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि गोदाम में रखे प्याज की बीमा भी करवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की सही जानकारी का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें