सार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर पटना के मां काली मंदिर, बांस घाट और डाकबंगला रोड स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बिहार की सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर विकास की कामना करते हुए राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को महानवमी के अवसर पर मां काली मंदिर, बांस घाट और श्री दुर्गा पूजा समिति, डाकबंगला रोड पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की और समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। देश और बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहें और समृद्धि की ओर अग्रसर हों। इस अवसर पर पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय अधिकारीगण, आयोजकगण, गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित थे।